हमीरपुर में बच्चों का कलेक्ट्रेट घेराव, पक्की सड़क की मांग को लेकर तिरंगा लेकर पहुंचे छात्र

0
Instagram Post_20260811_180518_0000.jpg
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बदहाल सड़क की मांग को लेकर हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बच्चों ने नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
 
मामला कुरारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदुपुर से जुड़े करीब आधा दर्जन डेरों का है। बच्चों का कहना है कि करीब तीन हजार की आबादी वाले इलाके में सड़क कच्ची है और बारिश के दौरान पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है। इससे स्कूल आने-जाने के साथ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है।
 
बच्चों ने बताया कि तीन जुलाई को भी सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन सिर्फ मिट्टी डाली गई, जो बारिश में फिर कीचड़ बन गई।
 
अब बच्चों ने पक्की सड़क बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
 
#Hamirpur #UttarPradesh #StudentsProtest #RoadDemand #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *