नोएडा का हाईटेक एयरपोर्ट बना ‘वॉटर पार्क’! पहली तेज बारिश में खुली ड्रेनेज की पोल

0
Instagram Post_20260812_153746_0000.jpg
उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति सामने आई। टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले रास्ते में पानी भरने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एयरपोर्ट परिसर के पास पानी जमा दिखाई दे रहा है, जहां कर्मचारी पानी निकालने में जुटे नजर आए। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि कम समय में हुई अत्यधिक बारिश के कारण पानी जमा हुआ था, जिसे करीब 30 मिनट में साफ कर दिया गया।
 
प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया गया और उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, घटना के बाद एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसे दिल्ली-NCR के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
 
#noidaairport #jewarairport #noidanews #UttarPradeshNews #AirportNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *