तेलंगाना के पटांचेरु अस्पताल में अंधेरे में इलाज! मोबाइल फ्लैशलाइट बनी सहारा
तेलंगाना के पटांचेरु सरकारी अस्पताल में सोमवार को बिजली गुल होने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट और टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वार्ड में बिजली व्यवस्था ठप होने से अस्पताल की सामान्य चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधरानी के अनुसार, बार-बार बिजली गुल होने की वजह पुरानी वायरिंग है। नई वायरिंग के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हुई। पिछले महीने मरम्मत के बावजूद समस्या बनी हुई है।
मामला स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को अस्पताल में उचित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#telangananews #Patancheru #HospitalNews #healthnews #indianews #taptisamanvya
