नागपुर में जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भीषण हादसे में 2 दोस्तों की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कलमना थाना क्षेत्र के भरतवाड़ा चौक के पास तड़के करीब 5 बजे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे का मंजर CCTV में कैद हो गया।
हादसे में भौमिक अमोल लारोकर और सागर मेलवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहा मिहिर आनंद बेहार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
#nagpurnews #roadaccident #MaharashtraNews #CCTVFootage #taptisamanvya
