भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी 32 KM लंबी विशाल तिरंगा यात्रा, 1 लाख लोग होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ द्वारा 14 अगस्त को सुबह 10 बजे भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कोलार सिक्स लेन से संत नगर स्थित भैंसाखेड़ी मंडी तक जाएगी और इसका रूट करीब 32 किलोमीटर लंबा होगा।
आयोजकों के अनुसार यात्रा में करीब एक लाख नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। 1100 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा, जबकि 50 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी यात्रा में शामिल होंगे।
भोपाल के कई स्थानों पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट के जरिए ‘Gen-Z Against Addiction’ और नशा मुक्त युवा का संदेश भी दिया जा रहा है। यह विराट तिरंगा यात्रा अखंड भारत दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
#TirangaYatra #BhopalNews #HarGharTiranga #MadhyaPradeshNews #TaptiSamanvya
