नासिक के छात्रों की अनोखी रिपोर्ट, बोतल को माइक बनाकर उठाई सड़क की आवाज
महाराष्ट्र के नासिक से दो स्कूली छात्रों का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्कूल जाने वाली सड़क की खराब हालत और जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान छात्रों ने अपनी समस्या बताने के लिए खुद ही ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर डाली।
वीडियो में दोनों छात्र सड़क की स्थिति दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने प्लास्टिक की पानी की बोतल को माइक्रोफोन बना लिया और उसी के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। छात्रों का कहना है कि खराब सड़क के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
छात्रों के इस रचनात्मक अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो के जरिए बच्चों ने स्थानीय प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है। उनका संदेश है कि उन्हें किसी बड़ी सुविधा की नहीं, बल्कि स्कूल तक सुरक्षित पहुंचने के लिए अच्छी सड़क की जरूरत है।
#NashikNews #MaharashtraNews #ViralVideo #RoadSafety #TaptiSamanvya
