वाराणसी में अनोखी चोरी! चोर ने कॉफी पी, नहाया और 4.70 लाख की बाइक चुरा ले गया

0
Post no._20260813_164458_0000.jpg

वाराणसी के मंडुआडीह इलाके में एक बाइक शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार रात शोरूम बंद होने के बाद आरोपी ने शीशा काटकर अंदर प्रवेश किया। मंगलवार सुबह शोरूम का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त मिलने पर कर्मचारी और मैनेजर को चोरी की जानकारी हुई।

जांच में पता चला कि शोरूम में खड़ी KTM Adventure 390 गायब है, जिसकी कीमत करीब 4.70 लाख रुपये बताई गई है। CCTV फुटेज में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

#VaranasiNews #CrimeNews #UPNews #CCTVFootage #TaptiSamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *