उद्योग नगरी एक्सप्रेस की पेंट्री में चूहा, खाने की साफ-सफाई पर उठे सवाल
उद्योग नगरी एक्सप्रेस की पेंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चूहा खुले बर्तन में रखे आटे के पास घूमता और उसे खाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता और पेंट्री की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
यह ट्रेन महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से उत्तर प्रदेश के मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के बीच चलती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रेलवे अधिकारियों से मामले की जांच करने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार पेंट्री कर्मचारियों या ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#TrainNews #IndianRailways #RailwayNews #ViralVideo #TaptiSamanvya
