अलवर में जर्जर स्कूल भवन और शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन
राजस्थान के अलवर जिले के जोधवास में गुरुवार को छात्रों ने जर्जर स्कूल भवन और शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने सुबह करीब 7 बजे सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालाबंदी कर दी, जो शाम 6 बजे तक जारी रही।
छात्रों के अनुसार, बुधवार को स्कूल की एक इमारत की छत का हिस्सा गिर गया था। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई छात्र मौजूद नहीं था। स्कूल में 174 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन उनके लिए केवल तीन कक्षाएं उपलब्ध हैं। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक के छह स्वीकृत पदों में से पांच खाली हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की दो इमारतों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें गिराया नहीं गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों के अनुसार, शिक्षकों की कमी को देखते हुए सात शिक्षकों को अस्थायी रूप से स्कूल में पदस्थ किया गया है।
#alwarnews #RajasthanNews #schoolnews #StudentsProtest #EducationNews #taptisamanvya
