मुलताई में गौवंश तस्करी का खुलासा, इनोवा में ठूंसकर ले जा रहे 10 मवेशी पकड़े

0
Post no._20260814_134634_0000.jpg
मुलताई।नगर महाराष्ट्र सीमा से सटा होने के कारण महाराष्ट्र के गौवंश तस्कर सक्रिय रहते है। नित नए तरीके ईजाद कर मवेशियों को क़त्ल खाने ले जाने के उपाय धुनकर अपने मंसूबों में कई बार सफल भी हो जाते है,जबकि कई बार बजरंग दल या फिर पुलिस के हत्थे चढ़ जाते है। इसी तारतम्य में पुलिस ने शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान मवेशियों से भरी एक इनोवा को पकड़ा। वाहन में क्षमता से ज्यादा मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
थाना प्रभारी विकास पटेल के मुताबिक, पुलिस टीम शुक्रवार सुबह गश्त पर थी। इस दौरान बजरंग दल के सहयोग से एक संदिग्ध इनोवा वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली गई। यह कार्रवाई सुबह 4 बजे की गई।
गौवंश तस्करों ने इनोवा में 10 मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था। आम तौर पर एक इनोवा में 10 सवारियां भी आराम से नहीं बैठ सकती,जबकि गौवंश तस्करों ने उसमें 10 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहा था। क्रूरता के कारण इनमें से 2 मवेशियों की मौत हो गई थी। कार्यवाही के दौरान बजरंग दल के सागर साहू और गौ सेवक दिनेश कालभोर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जीवित मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनोवा में सवार शेख तौकीफ को पुछताछ के लिये थाना ले जाया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
#multainews #betulnews #MadhyaPradeshNews #breakingnews #gauseva

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *