स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर RSK कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री डी.डी. उइके
बैतूल । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री डी.डी. उइके बैतूल स्थित RSK कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण भेंट की और 79वें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी।
मंत्री श्री उइके ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। RSK कार्यालय आम जनता की सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें।
इस अवसर पर कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए।
#betul #IndependenceDay #DDUikey #TirangaYatra #taptisamnvya
