मंदिर के बाहर महिला भिखारी से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी पर केस दर्ज
पंजाब के कपूरथला में माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर महिला भिखारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला से बहस करने के बाद चप्पल से मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला उस समय अपने बच्चे को गोद में लिए बैठी थी।
पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की पहचान पवन शर्मा के रूप में की है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना 9 अगस्त की शाम करीब 5:27 बजे की है। आरोपी मंदिर के सामने दुकान चलाता है। पुलिस ने BNS की धारा 74 और 115(2) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पीड़ित महिला को भी तलाश रही है।
#kapurthala #PunjabNews #viralvideoシ #CrimeNews #taptisamnvya
