बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 14/08/2026
बैतूल जिले की प्रमुख खबरें
1. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बैतूल जिले में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। जगह-जगह तिरंगा सजाया जा रहा है और समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
2. भोपाल: कर्मश्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा को रवाना किया।
3. बैतूल: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके RSK कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
4. भैंसदेही: पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 18,770 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए।
5. बैतूल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने फ्रीडम रन का आयोजन किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्रों और नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
6. मुलताई: पुलिस ने मवेशियों से भरी इनोवा पकड़ी। वाहन में 10 मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी।
7. बैतूल: निजी स्कूल संचालकों ने फीस प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने शिक्षा मंत्री से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाया।
8. बैतूल: शिक्षा संजीवनी अभियान को शिक्षक संगठनों का समर्थन मिला। संगठनों ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में स्वेच्छा से सहयोग का संकल्प लिया।
9. शाहपुर: गुरगुन्दा गांव में महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए जियो कृषि एप आधारित पहल शुरू हुई। इससे करीब 200 महिला किसान लाभान्वित हो रही हैं।
10. बैतूल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने खड़ला गांव के स्कूल और आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार और जर्जर भवन को हटाने के निर्देश दिए।
#betulnews #MadhyaPradesh #betulupdates #BreakingNews #taptisamnvya
