झारखंड में जमीन से निकली आग की लपटें, रहस्यमयी गैस रिसाव से दहशत
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत स्थित पलानी बस्ती के पास परती जमीन से अचानक गैस के साथ तेज आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से जमीन के नीचे पानी में लगातार बुलबुले उठ रहे थे। इसके बाद गुरुवार सुबह पानी के बुलबुलों के साथ आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं।
सूचना मिलने पर तेनुघाट फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश के कारण जमीन दलदली होने और रास्ता नहीं होने से दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद ओएनजीसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल जमीन से निकल रही गैस के स्रोत और प्रकृति की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम और वैज्ञानिक जांच की मांग की है।
#bokaro #JharkhandNews #BreakingNews #gasleak #taptisamnvya
