अलवर में ट्रेलर ड्राइवर का खतरनाक स्टंट, चलते वाहन की छत पर चढ़कर किया डांस

0
Post no._20260816_121639_0000.jpg
राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लोहिया के तिबारे पर एक ट्रेलर चालक ने चलते हुए ट्रेलर पर खतरनाक स्टंट किया। वीडियो में चालक गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर ट्रेलर की छत पर चढ़ता और वहां डांस करता नजर आ रहा है।
 
चालक की इस लापरवाही से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
 
#alwar #rajasthannews #viralvideoシ #RoadSafety #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *