नोएडा जिला अस्पताल में गार्ड भर रहा था इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

0
Post no._20260816_125730_0000.jpg
नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गार्ड कुर्सी पर बैठकर इंजेक्शन में दवा भरता नजर आ रहा है। उसके सामने करीब 15 से 20 इंजेक्शन और इतनी ही संख्या में सिरिंज रखी दिखाई दे रही हैं। आसपास पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद नजर आता है।
 
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इंजेक्शन में दवा भरने का काम प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की जिम्मेदारी होती है और दवा की मात्रा में गलती मरीज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे गार्ड व कर्मचारियों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोग मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
#noida #noidanews #HospitalNews #viralvideoシ #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *