मुलताई: सावन के पावन महीने में मुलताई में बाबा महाकाल की सवारी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। उज्जैन की तर्ज पर श्रावण सोमवार की संध्या को बाजे-गाजे के साथ बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। सवारी मां ताप्ती उद्गम स्थल की परिक्रमा करते हुए फव्वारा चौक, गांधी चौक और जय स्तंभ से होकर गुजरती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा महाकाल की सवारी को कंधा देते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल के साथ “जय बाबा महाकाल” के जयकारे गूंजते हैं।