महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल

0
20260817_190934_0000.jpg

उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नागचंद्रेश्वर मंदिर के साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले कपाट के चलते दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में करंट फैलने की अफवाह से अचानक दहशत का माहौल बन गया और भीड़ का दबाव बढ़ गया।

इस दौरान कुछ श्रद्धालु गिर गए और कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय जानकारी के अनुसार, घटना में करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में भगदड़ और अव्यवस्था से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताया है। समिति ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। इस दिन लाखों श्रद्धालुओं ने महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए।

#Mahakal #Ujjain #MahakalTemple #SawanSomwar #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *