हाथ नहीं फिर भी हौसला कम नहीं, पैरों से भाई को राखी बांधकर दिवा ने जीता दिल

0
7

रक्षाबंधन के मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो में एक बच्ची अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही है, लेकिन खास बात यह है कि बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद उसने भाई के प्रति अपने प्यार और जज्बे में कोई कमी नहीं आने दी।

वीडियो में दिवा चौधरी, जिन्हें परिवार और करीबी लोग प्यार से डुग्गू कहते हैं, सीढ़ियों के पास बैठकर अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी करती दिखाई देती हैं। वह अपने पैरों की उंगलियों की मदद से भाई को तिलक लगाती हैं और इसके बाद उसी तरह उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इतना ही नहीं, दिवा अपने पैरों से भाई को मिठाई भी खिलाती हैं। भाई-बहन के इस भावुक पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया।

बताया जा रहा है कि दिवा जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्थिति को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और अपने हौसले के कारण ‘आर्मलेस फाइटर’ के नाम से पहचानी जाती हैं। वायरल वीडियो पर लोग बच्ची के आत्मविश्वास और भाई के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे रक्षाबंधन की असली भावना बताते हुए दिवा के जज्बे को सलाम किया।

#RakshaBandhan #BrotherSisterLove #ViralVideo #DivyaChaudhary #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *