नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
12

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। तिब्बत सीमा के नजदीक भोटे कोशी नदी में पानी बढ़ने से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। सड़कें, पुल, वाहन और अन्य ढांचे बाढ़ की चपेट में आए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 384 लोग अब तक संपर्क से बाहर बताए गए हैं। इनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संपर्क टूटने वालों में कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े कई यात्री भी हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड संबंधित एजेंसियों और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सूची का सत्यापन कर रहा है।

हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। नेपाल में राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं। दूसरी ओर, नेपाल से आने वाले संभावित अतिरिक्त पानी को देखते हुए भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन को सतर्क किया गया है।

फ्लैश फ्लड के पीछे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। विशेषज्ञ और अधिकारी ग्लेशियल झील के फटने, भूस्खलन या नदी के रास्ते में अचानक रुकावट जैसी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।

#NepalFlood #IndianTravellers #KailashMansarovar #FloodAlert #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *