नवगछिया में तेज बहाव ने मचाया कहर, मजदूरों से भरी नाव पलटी, 19 का रेस्क्यू, 2 लापता

0
18

बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच भागलपुर के नवगछिया के राघोपुर में बड़ा हादसा हो गया। तटबंध की फ्लड फाइटिंग और मरम्मत के काम में जा रहे 21 मजदूरों से भरी नाव तेज बहाव के कारण अचानक पलट गई। नाव पलटते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बादल मंडल और सिकंदर मंडल अभी लापता बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ का सघन सर्च अभियान जारी है।

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव के बीच नाव पलटती और मजदूरों को पानी में संघर्ष करते देखा जा सकता है। वहीं, लापता मजदूरों के परिजनों ने बाढ़ के बीच तटबंध मरम्मत कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

#BiharFlood #Bhagalpur #Naugachia #BoatAccident #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *