नेपाल में फ्लैश फ्लड का खौफनाक मंजर, तेज बहाव में पानी के साथ बहा विशाल पत्थर

0
Post no. 0 (4)

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के इलाके में आई अचानक बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नदी का तेज बहाव अपने साथ पानी, मिट्टी और मलबे के अलावा एक विशाल बोल्डर को भी बहाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। भारी पत्थर तेज धारा के साथ काफी दूर तक बहता है और एक गांव के पास जाकर रुक जाता है।

बताया जा रहा है कि 26 अगस्त की सुबह भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्र से पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे की ओर आने लगे। इस दौरान नदी का बहाव इतना तेज था कि भारी बोल्डर भी उसके साथ बहते नजर आए।

ICIMOD के अनुसार, फ्लैश फ्लड के दौरान पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और बोल्डर भोटेकोशी तथा त्रिशूली नदी सिस्टम की ओर आगे बढ़े। ऐसी घटनाएं पहाड़ी इलाकों में अचानक आने वाली बाढ़ की गंभीरता को दिखाती हैं।

वायरल वीडियो में विशाल पत्थर को तेज पानी के बीच बहते देख लोगों के बीच भी चिंता देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लैश फ्लड के दौरान केवल पानी ही नहीं, बल्कि भारी मलबा, चट्टानें और बोल्डर भी नीचे की ओर आ सकते हैं, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों में खतरा और बढ़ जाता है।

#NepalFlood #FlashFlood #NepalNews #ViralVideo #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *