जिम में एक्सरसाइज करते-करते डॉक्टर की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका

0
Post no. 0 (3)

असम के नौगांव से जिम में एक्सरसाइज के दौरान एक डॉक्टर की अचानक मौत का मामला सामने आया है। नागांव मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहीन रहमान रोज की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक मुंह के बल गिर पड़े। जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डॉ. शाहीन सोशल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। घटना ने युवाओं में बढ़ते हृदय संबंधी जोखिम को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

#HeartHealth #GymViralVideo #CardiacArrest #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *