महाकाल मंदिर में कांवड़ियों की दबंगई! गर्भगृह में घुसने की कोशिश, सुरक्षा गार्डों से झड़प

0
Post no. 0 (5)

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को कांवड़ यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया। आरोप है कि कुछ कांवड़ यात्रियों ने नंदी हॉल की बैरिकेडिंग पार कर गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया। रोकने पर विवाद बढ़ा और सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई। झड़प में छह सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिनमें दो को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

#Ujjain #MahakalTemple #Kanwariya #MPNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *