October 17, 2026

कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस के पहियों से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

0
Post no. 0

कर्जत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी कोयना एक्सप्रेस के पहियों से अचानक भारी धुआं निकलने लगा। धुआं फैलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में ब्रेक जाम होने के कारण ब्रेक ब्लॉक और पहियों के बीच अधिक रगड़ पैदा हुई। इसी वजह से भारी धुआं निकलने लगा। इस तकनीकी समस्या को ब्रेक बाइंडिंग कहा जाता है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रेन को करीब 10 मिनट तक कर्जत स्टेशन पर रोककर तकनीकी जांच कराई गई। रेलवे का तकनीकी स्टाफ और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। आवश्यक जांच और समस्या दूर करने के बाद कोयना एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

#KoynaExpress #RailwayNews #TrainUpdate #KarjatStation #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *