September 8, 2026

रील बनाने के चक्कर में युवक ने बांध से लगाई 30 फीट की छलांग, दोनों पैर फ्रैक्चर

0
Post no. 0 (3)

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित पहूज बांध में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गया। रविवार शाम परवाई गांव निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया अपने दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह सुरक्षा रेलिंग पार कर करीब 30 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने लगा। दोस्तों ने इस पूरे स्टंट का वीडियो भी मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया।

छलांग लगाने के बाद युवक कम गहराई वाले पानी में नीचे मौजूद चट्टानी सतह से टकरा गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। चोट के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूबने की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार एक पैर का ऑपरेशन कर उसमें दो रॉड डाली गई हैं, जबकि दूसरे पैर का इलाज भी जारी है। हादसे के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि सोशल मीडिया रील के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना खतरनाक है और वह भविष्य में ऐसा स्टंट दोबारा नहीं करेगा।

#JhansiNews #PahujDam #ReelStunt #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *