September 10, 2026

पांढुर्णा के विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले की तैयारी चालू

0
Post no. 0 (2)

पांढुर्णा में पोला पर्व के अगले दिन आयोजित होने वाले ऐतिहासिक गोटमार मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सदियों पुरानी इस परंपरा में जाम नदी के दोनों किनारों पर लोग जुटते हैं और पत्थरबाजी के जरिए पारंपरिक गोटमार खेल का आयोजन किया जाता है।

गोटमार मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस दौरान कई लोग घायल हो चुके हैं और पूर्व में मौतें भी हुई हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कई बार इस परंपरा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय आस्था के चलते आयोजन जारी है।

मेले की तैयारियों के तहत नदी के दोनों ओर पत्थर डाले जा रहे हैं। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार विशिष्ट ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ मेला संपन्न कराने की अपील की है। वहीं, प्रवीण पालीवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष पांढुर्णा, ने भी गोटमार मेले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

#Pandhurna #GotmarMela #PolaFestival #Chhindwara #MadhyaPradesh #LocalNews #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *