September 11, 2026

मेट्रो स्टेशन बना अखाड़ा! महिला यात्रियों और RPF के बीच जमकर खींचतान

0
Post no. 0 (3)

कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक, दो महिला यात्रियों का ड्यूटी पर तैनात महिला आरपीएफ कर्मियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और बाल खींचकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थिति बिगड़ने पर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, दोनों महिला यात्रियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मेट्रो परिसर में सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

#Kolkata #NetajiBhavan #KolkataMetro #RPF #ViralVideo #MetroNews #WestBengal #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *