वैशाली में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन पुल पर भारी लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल
बिहार के वैशाली जिले में भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र के इतवारपुर गांव के पास निर्माणाधीन एनएच-139डब्ल्यू के पुल पर काम करते समय भारी लॉन्चर मशीन अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से सात मजदूर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक मजदूर का पैर मशीन के हिस्से में फंस गया था और वह करीब डेढ़ घंटे तक दबा रहा। राहत टीम ने गैस कटर से मशीन का हिस्सा काटकर उसे बाहर निकाला। चार घायलों का इलाज लालगंज सीएचसी में किया गया, जबकि तीन को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
डीएम वर्षा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। अधिकारियों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के निर्देश दिए हैं।
#Vaishali #BiharNews #BridgeAccident #BharatmalaProject #NH139W #AccidentNews #BreakingNews #taptisamanvya
