11 सितंबर से बैंक हड़ताल! सितंबर में 9 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
सितंबर में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और नियमित छुट्टियों के कारण देशभर में बैंकिंग कामकाज कई दिनों तक प्रभावित रह सकता है। 11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी। महीने के अंत में 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के बाद 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल प्रस्तावित है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी और अधिकारी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग उठा रहे हैं। इसके अलावा पीएलआई में भेदभाव खत्म करने और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की भी मांग है।
यूनियनों का कहना है कि इन मुद्दों पर लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य नियमित बैंकिंग कामकाज में भी देरी की संभावना है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन इन पर भी अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है।
#BankStrike #BankEmployees #BankHoliday #BankingNews #FiveDayWeek #BankNews #IndiaNews #taptisamanvya
