September 13, 2026

नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! टावर कर्मचारी को बनाया बंधक

0
Post no. 0 (3)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। लंबे समय से खराब नेटवर्क की शिकायत कर रहे ग्रामीणों ने टावर का निरीक्षण करने पहुंचे एक टेलीकॉम टेक्नीशियन को पकड़कर टावर से बांध दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब दो साल पहले मोबाइल टावर लगाए जाने के बावजूद नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई। कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

इसी नाराजगी के बीच कर्मचारी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को मुक्त कराया।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, मामले में केस दर्ज किया गया है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

#Fatehpur #UttarPradesh #NetworkProblem #JioNetwork #ViralVideo #UPNews #CrimeNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *