September 14, 2026

आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी लेने से दूर रही हरमनप्रीत की टीम!

0
Post no. 0 (1)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मिली इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप ट्रॉफी जीती।

हालांकि, जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम मैदान पर नजर नहीं आई। टीम ने एसीसी चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से दूरी बनाए रखी। पिछले साल भी भारतीय पुरुष टीम ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी।

इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही अपनी जीत का जश्न मनाया, जबकि श्रीलंकाई टीम ने रनर-अप चेक और मेडल स्वीकार किए।

#AsiaCup #TeamIndia #WomensCricket #HarmanpreetKaur #IndiaVsSriLanka #CricketNews #SportsNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *