September 14, 2026

मैदान में उतरा जंगल का खिलाड़ी! जंगली हाथी ने खेली फुटबॉल, वीडियो हुआ वायरल

0
Post no. 0 (2)

असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ से जंगली हाथी का एक बेहद अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें हाथी मैदान में फुटबॉल के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ काफी उत्सुकता भी जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को बागीधाला टी एस्टेट के खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी मैदान में पहुंच गया। हाथी को देखते ही बच्चों ने खेल रोक दिया और गेंद छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चले गए।

इसके बाद हाथी ने मैदान में पड़ी फुटबॉल को अपने कब्जे में ले लिया। वह कभी गेंद को पैरों से किक मारता तो कभी उसके पीछे दौड़ता दिखाई दिया। मैदान में हाथी का यह अनोखा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर चला गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो में हाथी को खाली मैदान में फुटबॉल के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। हालांकि, वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि जंगली हाथियों को करीब से देखने, उनके पास जाने या उनके आसपास भीड़ लगाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

#AssamNews #Golaghat #Numaligarh #WildElephant #ElephantVideo #ViralVideo #WildlifeNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *