मुलताई में गुरुजनों का सम्मान, 94 और 87 साल के शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान
मुलताई के वृंदावन लॉन में 12 सितंबर को वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
समारोह में 94 वर्षीय कौशिक सर और 87 वर्षीय बीकांडे सर सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान हुआ। इस दौरान शिक्षा विभाग से सुबोध शर्मा, श्रीवास्तव सर, बीईओ बोबडे सर, बीआरसी शर्मा सर की टीम सहित मुलताई तहसील के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के बाद सभी शिक्षकों ने एक साथ सहभोज किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षक का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी बने रहते हैं।
#Multai #BetulNews #TeacherHonor #TeachersDay #EducationNews #MultaiNews #LocalNews #taptisamanvya
