September 18, 2026

सीने में दर्द के बाद अचानक गिरा शख्स, मेडिकल संचालक ने CPR देकर बचाई जान!

0
Post no. 0 (6)

उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग-सिमली मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर संचालक की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिली। 16 सितंबर की शाम व्यक्ति अपनी मां के साथ मेडिकल स्टोर पहुंचा था और उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

मेडिकल स्टोर संचालक कैलाश चंद्र ने उसका ब्लड प्रेशर जांचा, जो करीब 140 बताया गया। उन्होंने व्यक्ति को तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उसने गैस की दवा लेने की बात कही। इसी दौरान वह अचानक स्टूल से नीचे गिर पड़ा।

स्थिति की गंभीरता समझते हुए कैलाश चंद्र ने तत्काल CPR शुरू की और बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

कैलाश चंद्र ने फार्मेसी का प्रशिक्षण लेने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में करीब तीन साल काम किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

#Chamoli #Karnaprayag #CPR #LifeSaving #MedicalStore #CCTVVideo #UttarakhandNews #ViralVideo #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *