September 21, 2026

मुलताई में ताप्ती उद्गम स्थल के पास विद्युत पोल में लगी आग

0
Post no.

मुलताई में मां ताप्ती उद्गम स्थल के महाआरती घाट के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। आग बढ़ने के साथ पोल से डिस्क और जले हुए तार नीचे गिरने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया।

सुबह भ्रमण पर निकले मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। साथ ही उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को बिजली के तारों से दूर किया। समय रहते बरती गई सावधानी से गंभीर हादसा होने से टल गया।

#MultaiNews #TaptiUdgam #BetulNews #ElectricPoleFire #MultaiUpdate #MPNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *