श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर भारत ने जीता पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 79 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर पारी को शानदार फिनिश दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 147 रन की बड़ी जीत के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
इस स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक संख्या सात हो गई है, जिसमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं। महिला क्रिकेट में यह भारत का एशियन गेम्स का दूसरा गोल्ड है।
#AsianGames2026 #IndianWomensCricket #TeamIndia #HarmanpreetKaur #SmritiMandhana #GoldMedal #CricketNews #taptisamanvya
