नंगे पांव, साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी महिला, जज्बा देख तालियों से गूंज उठा रामगढ़ का मैदान

0
Post no. (1)

झारखंड के रामगढ़ से एक महिला अभ्यर्थी के हौसले और मेहनत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होमगार्ड भर्ती की ट्रायल दौड़ के दौरान महिला ने कड़ी धूप में नंगे पांव और साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। दौड़ पूरी करने के बाद मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका उत्साह बढ़ाया।

दरअसल, रामगढ़ के सिद्धो-कान्हू मैदान में होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए 2 और 4 अक्टूबर को ट्रायल दौड़ आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, जबकि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत पद आरक्षित हैं।

महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं, 8 मिनट में दौड़ पूरी करने पर प्रदर्शन को उत्कृष्ट माना जाता है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, कई महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ पूरी की और चयन में भी सफलता हासिल की। वायरल वीडियो में महिला का जज्बा देखकर लोग उसकी मेहनत और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

#Jharkhand #Ramgarh #HomeGuardRecruitment #WomenPower #ViralVideo #Inspiration #RecruitmentNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *