बाणगंगा टैंक में मछलियों की मौत से हड़कंप, पितृपक्ष के बीच पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

0
Post no. (2)

मुंबई के ऐतिहासिक बाणगंगा टैंक में सैकड़ों मरी हुई मछलियां पानी में तैरती मिलने से चिंता बढ़ गई है। मामला पितृपक्ष के दौरान सामने आया, जब यहां बड़ी संख्या में लोग पूर्वजों के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंच रहे हैं। आशंका है कि टैंक में पूजा सामग्री और निर्माल्य विसर्जित किए जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी ने टैंक से निर्माल्य और अन्य सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया है। पानी की स्थिति का निरीक्षण करने और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के उपाय सुझाने के लिए विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है। बाणगंगा टैंक वॉकश्वेर स्थित ऐतिहासिक और संरक्षित विरासत स्थल है। यहां मछलियों की मौत की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

#Mumbai #BangangaTank #FishDeath #PitruPaksha #BMC #MumbaiNews #EnvironmentNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *