कानपुर हाईवे पर तेल का ‘सैलाब’: टैंकर फटा तो बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल भरने दौड़े लोग

0
Post no. (4)

कानपुर हाईवे पर टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से सरसों के तेल से भरे टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा हजारों लीटर सरसों का तेल सड़क पर बहने लगा।

सड़क पर तेल बहता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में कई लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर सड़क पर उतर गए और बहते हुए तेल को भरने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, बड़ी मात्रा में तेल सड़क पर फैलने से हाईवे बेहद फिसलन भरा हो गया, जिससे वहां से गुजरने वाले दूसरे वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।

#Kanpur #HighwayAccident #MustardOil #TankerAccident #RoadAccident #ViralVideo #KanpurNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *