बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 06/10/26

0
Post no. _20261006_202820_0000.jpg

बैतूल जिले की आज की प्रमुख खबरें

1: भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 12 नई यूनिवर्सिटी और 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही PSC परीक्षाओं और शोधार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधाओं को लेकर भी घोषणाएं की गईं।

2: बैतूल जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत अभियान चलाया गया। 5 हजार से ज्यादा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 5 लाख 56 हजार 474 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। छूटे हुए बच्चों के लिए 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस आयोजित होगा।

3: बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के चिखली में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित दो अवैध क्लिनिकों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर दोनों क्लिनिक सील कर दिए। एक स्थान पर करीब आठ बिस्तरों का अस्पताल संचालित मिला, जहां मरीज भर्ती थे। कार्रवाई के बाद संबंधित संचालकों से पूछताछ की जा रही है।

4: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में माचना नदी में डूबने से 5 वर्षीय शौर्य की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा सोमवार शाम अन्य बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था, तभी अचानक नदी में गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

5: मुलताई के रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में सात युवक देर रात CCTV कैमरों में संदिग्ध तरीके से घूमते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी और तोड़फोड़ से जुड़े फुटेज भी सामने आए हैं। क्षेत्रवासियों ने युवकों की पहचान कर कार्रवाई करने और रेलवे स्टेशन रोड सहित आसपास के इलाकों में रात की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

6: नगर के बैतूल रोड पर मंगलवार शाम तेज आवाज में डीजे बजने से आसपास के रहवासी परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन नहीं किया जा रहा है। रहवासियों ने प्रशासन से डीजे संचालन की निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

7: बैतूल के महावीर वार्ड टिकारी में जय अम्बे दुर्गा उत्सव समिति इस बार नवरात्रि के लिए भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। समिति 50 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा पंडाल तैयार कर रही है, जिसमें बड़ी और आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नवरात्रि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिदिन आरती भी होगी।

8: भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में बैतूल के कौशिक मेहरा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ओपन कैटेगरी में 265 किलो डेडलिफ्ट उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें सिल्वर मेडल के साथ 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया।

9: 20वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा मध्यप्रदेश पुलिस के डीएसपी विवेक सागर प्रसाद भी रहे। इटारसी क्षेत्र के चांदौन निवासी विवेक सागर इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

10: बैतूल कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली और पानी सहित कई मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

विशेष आयोजन:
रंग ताप्ती गरबा महोत्सव 2K26 में आपका स्वागत है! मुलताई के सावंरिया लॉन, स्टेशन रोड पर 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय गरबा वर्कशॉप आयोजित होगी। दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ब्रांड न्यू गरबा स्टेप्स सीखने का मौका मिलेगा। लोकश गीदकर के सहयोग से संस्कृति और यादों से भरी दो शानदार रातों का हिस्सा बनें। आज ही 9340048737 पर रजिस्ट्रेशन करवाएं!

#BetulNews #MultaiNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #LocalNews #RangTapiGarba #GarbaMahotsav #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *