रानी कमलापति स्टेशन पर ‘बिन टिकट’ पहुंचीं भैंसें, 450 करोड़ के स्टेशन पर मची हलचल!
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो भैंसों के घूमने और दौड़ने का वीडियो सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस प्लेटफॉर्म पर भैंसें नजर आईं, वहीं यात्रियों की आवाजाही के साथ ट्रेन भी खड़ी थी। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गोबर भी दिखाई दे रहा है।
स्टेशन प्रशासन के मुताबिक, परिसर को चारों तरफ से सुरक्षित किया गया है, लेकिन कुछ एंट्री और एग्जिट हिस्से अभी खुले हैं। प्रारंभिक तौर पर इन्हीं रास्तों से मवेशियों के स्टेशन परिसर में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित रानी कमलापति स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया गया है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर मवेशियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#RaniKamlapatiStation #BhopalNews #Bhopal #RailwayStation #ViralVideo #MPNews #RailwayNews #taptisamanvya
