46 साल के हाथी ब्रह्मदथन की बिजली गिरने से मौत, अंतिम विदाई में उमड़ा गांव
केरल के प्रसिद्ध मंदिर हाथी पल्लाट्टू ब्रह्मदथन का 46 साल की उम्र में बिजली गिरने से निधन हो गया। रविवार शाम तेज बारिश के दौरान बिजली उनके शेड पर गिरी, जहां वे आराम कर रहे थे। पशु चिकित्सक ने मौके पर ही उनकी मौत की पुष्टि की।
ब्रह्मदथन दो दशकों से ज्यादा समय तक केरल के कई प्रमुख मंदिर उत्सवों का हिस्सा रहे। त्रिशूर पूरम, वैकोम और एट्टुमानूर जैसे प्रसिद्ध उत्सवों में उनकी खास पहचान थी। पल्लाट्टू परिवार और आसपास के लोग उन्हें प्यार से ‘पल्लाट्टिले कुट्टी’ यानी पल्लाट्टू घर का बच्चा कहते थे।
उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दूर-दराज के इलाकों से भी लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ब्रह्मदथन का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्य की तरह पूरे सम्मान के साथ किया गया। लोगों के लिए वह सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि वर्षों से जुड़ी यादों और भावनाओं का हिस्सा थे।
#Brahmadathan #KeralaNews #TempleElephant #ElephantNews #ThrissurPooram #KeralaFestival #ViralNews #taptisamanvya
