खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 1.40 करोड़ रुपये, GRP ने किया गिरफ्तार
खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी के हाथ बड़ी नकदी लगी है। पुलिस ने 36 वर्षीय राहुल सोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह रकम दो बैगों में रखी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस के जरिए हावड़ा जा रहा था, लेकिन खड़गपुर स्टेशन पर उतर गया। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद तलाशी ली गई। नकदी मिलने पर जब उससे पैसों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध प्रमाण पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि टाटानगर में किसी व्यक्ति ने उसे यह रकम दी थी और हावड़ा पहुंचाने को कहा था। अब जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किसकी है, इसे किस उद्देश्य से भेजा जा रहा था और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं।
#Kharagpur #GRP #CashRecovery #RailwayStation #WestBengalNews #CrimeNews #RailwayNews #taptisamanvya
