नासिक में सोना खरीदने पहुंचे दो शातिर चोर, ज्वैलर्स की दुकान से अंगूठियों की ट्रे लेकर फरार
महाराष्ट्र के नासिक के जतरा होटल इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो शातिर युवक सोना खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे और दुकानदार से सोने की अंगूठियां दिखाने की मांग की। दुकानदार ने जैसे ही उन्हें अंगूठियां दिखाईं, दोनों आरोपियों ने बातचीत के दौरान उसका ध्यान भटकाना शुरू कर दिया। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने करीब ढाई तोला सोने की अंगूठियों से भरी एक ट्रे उठाई और तेजी से दुकान से बाहर निकल गए। दुकान के बाहर पहले से ही उनकी चार पहिया गाड़ी खड़ी थी, जिसमें बैठकर दोनों मौके से फरार हो गए। आरोपियों को भागता देख दुकानदार और कर्मचारियों ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के अन्य ज्वैलर्स भी सतर्क हो गए हैं।
#NashikNews #JewelleryTheft #GoldTheft #CCTVFootage #MaharashtraNews #CrimeNews #BreakingNews #taptisamanvya
