November 11, 2026

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशालकाय जानवर के जबड़े जैसा रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीण कर रहे पूजा

0
Post no. (3)

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे मिले एक अनोखे पत्थर ने लोगों का ध्यान खींचा है। देवरी थाना क्षेत्र के पतई घाट में मिले इस पत्थर की बनावट किसी विशालकाय जानवर के जबड़े जैसी दिखाई देती है। पत्थर में दांतों जैसी कई संरचनाएं भी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नदी के पानी के कटाव के बाद जमीन में दबा यह पत्थर बाहर दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ बच्चों ने खुदाई कर इसे निकाला। इसकी अनोखी आकृति की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। कुछ ग्रामीण इसे प्राचीन काल का अवशेष मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे धार्मिक महत्व से जोड़कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक विशेषज्ञों की ओर से पत्थर की वास्तविक पहचान और उसकी उम्र को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

#RaisenNews #NarmadaRiver #MadhyaPradeshNews #MysteryStone #Patighat #ViralNews #TrendingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *