November 11, 2026

हिमाचल के मंडी में हाईटेंशन तारों में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, 146 मीटर क्रेन से किया गया रेस्क्यू

0
Post no. (2)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक रूसी पैराग्लाइडर के साथ खतरनाक हादसा हो गया। कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर एवाकिन अलेक्सी ड्रांग इलाके के तंदू के पास पहुंचते ही हाईटेंशन बिजली की तारों में फंस गए। देखते ही देखते उनकी जान खतरे में पड़ गई और वे काफी ऊंचाई पर बिजली के तारों के बीच लटक गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर पहुंची टीमों ने स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।

इस चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने भी अहम भूमिका निभाई। NHAI ने अपने नजदीकी सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से 146 मीटर ऊंची हाई-रीच क्रेन, तकनीकी विशेषज्ञों और एंबुलेंस को तत्काल मौके पर भेजा। क्रेन ऑपरेटर और प्रशिक्षित कर्मचारियों की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए रूसी पैराग्लाइडर को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

#MandiNews #HimachalPradesh #RussianParaglider #ParaglidingRescue #NDRF #SDRF #RescueOperation #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *