मुलताई के खेरवानी में देर रात कच्चे मकान में लगी आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुलताई (मध्यप्रदेश): मुलताई क्षेत्र के ग्राम खेरवानी में देर रात करीब 3 बजकर 5 मिनट पर बस्ती के बीच स्थित मनीराम परिहार के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में रखी घरेलू सामग्री जल गई। घनी बस्ती के बीच मकान होने के कारण आसपास के अन्य मकानों तक भी आग फैलने की आशंका बनी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम की तत्परता और प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
आग बुझाने की कार्रवाई में फायर ड्राइवर मनोज कवड़े, फायरमैन दीपक अहिरवार और सुमित पुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फायर टीम की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
#Multai #BetulNews #Kherwani #FireAccident #FireBrigade #MadhyaPradesh #LocalNews #taptisamanvya
