मुलताई में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9

0
Representive Image

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप रात 9:31 बजे (IST) दर्ज किया गया। इसका केंद्र बैतूल क्षेत्र में 21.907° उत्तरी अक्षांश और 78.716° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

भूकंप के झटके मुलताई, बैतूल और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। कई लोगों ने अचानक कंपन महसूस होने के बाद घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए और इलाके में काफी लोगों ने इसकी पुष्टि की। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

#Multai #Betul #Earthquake #भूकंप #मुलताई #बैतूल #MadhyaPradesh #EarthquakeNews #BreakingNews 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *