राजस्थान में मिड डे मील में बड़ा घोटाला? 3 हजार किलो दूध पाउडर बरामद

0
Instagram Post (28)
राजस्थान में मिड डे मील योजना से जुड़े दूध पाउडर की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने सामोद थाना क्षेत्र से करीब 3 हजार किलो दूध पाउडर से भरी एक पिकअप जब्त की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दूध पाउडर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क वितरण के लिए था, लेकिन कथित तौर पर इसे मावा फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद दूध पाउडर के पैकेट श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और जयपुर डेयरी में निर्मित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है कि बच्चों के हक का दूध पाउडर बाजार तक कैसे पहुंचा और इस मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही।
 
#RajasthanNews #MidDayMeal #BreakingNews #Jaipur #FoodScam #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *